'भारत और कनाडा के रिश्तों में आई नई एनर्जी', दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक आर्थिक समझौता; यूरेनियम और परमाणु सहयोग पर बनी बात

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी चार दिन के भारत दौरे पर हैं। पीएम मार्क कार्नी का भारत में स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत और कनाडा के बीच संबंधों में एनर्जी आई है। पीएम मोदी ने कहा की कि दोनों नेताओं ने इस विजन को अगले लेवल की पार्टनरशिप में बदलने पर चर्चा की है। हमारा लक्ष्य 2030 तक ट्रेड में दोनों देश 50 बिलियन डॉलर तक पहुंचे

भारत और कनाडा ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नए सिरे से मजबूत करने और आर्थिक साझेदारी को बढ़ाने पर सहमति जताई है।

india canada

भारत-कनाडा के बीच कई समझौते हुए।

पिछले कुछ वर्षों में आए कूटनीतिक तनाव के बाद दोनों देशों ने रिश्तों को फिर से एक नई शुरुआत देने का फैसला किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को नई गति देना है ताकि दोनों अर्थव्यवस्थाओं को दीर्घकालिक लाभ मिल सके।

End of Feed