Israel-Iran War: इजरायल-ईरान हमले ने मध्य पूर्व के कई देशों के अपनी चपेट में ले रखा है। इसी बीच ओमान तट के पास तेल टैंकर पर बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। इस घटना की पुष्टि ओमान के मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर ने की है।
यह हमला राजधानी मस्कट के समुद्री क्षेत्र में हुआ। घटना में जिस पोत को निशाना बनाया गया, उसकी पहचान मार्शल द्वीप समूह के ध्वज के तहत चलने वाले तेल टैंकर एमकेडी वीवाईओएम के रूप में हुई है।
विस्फोटकों से भरी एक नाव ने टैंकर को टक्कर मार दी
अधिकारियों ने बताया कि विस्फोटकों से भरी एक मानवरहित नाव ने टैंकर को टक्कर मार दी, जिसके कारण जहाज पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। अन्य घायलों या जहाज को हुए नुकसान के बारे में तत्काल कोई और जानकारी उपलब्ध नहीं है। जानकारी के मुताबिक, यह टैंकर लगभग 59,463 मीट्रिक टन कार्गो ले जा रहा था। बयान में आगे कहा कि इस हमले के परिणामस्वरूप मुख्य इंजन कक्ष में आग और विस्फोट हुआ, जिसमें एक चालक दल के सदस्य, जो भारतीय नागरिक थे, की मौत हो गई।
भारत के अलाव टैंकर पर बांग्लादेशी और यूक्रेनी नागरिक भी थे सवार
हमले के दौरान टैंकर के मुख्य इंजन रूम में आग लगने से धमाका हुआ, जिसपर कुल 21 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें 16 भारतीय, 4 बांग्लादेशी और 1 यूक्रेनी नागरिक शामिल थे।
ओमान में भारतीय दूतावास ने सोमवार को कहा कि एमवी स्काईलाइट नामक जहाज से जुड़ी घटना के बाद वह ओमान के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। वहीं,लापता चालक दल के सदस्यों की तलाश जारी है।
