'समुद्र में भारत की ताकत का जवाब नहीं, ऑपरेशन सिंदूर में...', रिटायरमेंट से पहले नौसेना प्रमुख ने इंडियन नेवी के खोले कई राज, गिनाईं उपलब्धियां

Indian Navy: नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने कहा कि समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने मजबूत नौसेना, तीसरे विमानवाहक पोत, आधुनिक हेलीकॉप्टरों और मानवरहित प्रणालियों की जरूरत पर जोर दिया।

Indian Navy: भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी (Admiral Dinesh K Tripathi) ने कहा है कि बदलते वैश्विक हालात और बढ़ती समुद्री चुनौतियों को देखते हुए भारत को अपनी नौसैनिक ताकत लगातार मजबूत करनी होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा एक-दूसरे से सीधे जुड़ी हुई हैं। यदि समुद्री मार्ग सुरक्षित नहीं रहेंगे तो देश के व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर भी असर पड़ सकता है।

Indian Navy

ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाई भारतीय नौसेना की ताकत और तैयारी

एक साक्षात्कार में एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि तीनों सेनाओं और तटरक्षक बल की क्षमताओं को एक साथ जोड़कर एक विशेष नौसैनिक थिएटर कमान बनाने पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि इससे समुद्री क्षेत्र में बेहतर समन्वय और तेज प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी।

End of Feed