Marco Rubio ने किया ताज महल का दीदार, मशहूर 'डायना बेंच' पर पत्नी जीनेट संग खिंचवाई तस्वीर

Marco Rubio Taj Mahal Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार को ताज महल का दीदार किया। उनके साथ उनकी पत्नी जीनेट डी. रुबियो भी ताज महल पहुचीं। दंपती की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों ताज महल परिसर में मौजूद प्रसिद्ध डायना बेंच पर बैठे हैं।

'Marco Rubio Taj Mahal Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार को ताज महल का दीदार किया। उनके साथ उनकी पत्नी जीनेट डी. रुबियो भी ताज महल पहुचीं। समाचार एजेंसी एएनआई ने दंपती की कुछ तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों ताज महल परिसर में मौजूद प्रसिद्ध 'डायना बेंच' पर बैठे हैं।

marco rubio

मार्को रुबियो ने पत्नी संग ताज महल का किया दीदार। ANI

इस यात्रा के दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी उनके साथ थे। दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल, भारत आने वाले उच्च पदस्थ वैश्विक नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों को आकर्षित करता रहता है । पिछले साल, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने अपनी पत्नी उषा वैंस और अपने बच्चों विवेक, मिराबेल और इवान के साथ इस स्मारक का दौरा किया था।

End of Feed