मराठा आरक्षण आंदोलन: मनोज जरांगे की भूख हड़ताल जारी, सरकार से बातचीत फिर विफल

मराठा समुदाय को ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर जरांगे का अनिश्चितकालीन अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। जरांगे के हजारों समर्थक दक्षिण मुंबई स्थित आजाद मैदान और उसके आसपास डेरा डाले हुए हैं, जहां जरांगे ने फिर से अपना आंदोलन शुरू किया है।

मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर आंदोलनकारी नेता मनोज जरांगे और महाराष्ट्र सरकार के बीच शनिवार को हुई बातचीत बेनतीजा रही। दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में दो दिन से जारी भूख हड़ताल के बीच जरांगे ने सरकार के रवैये और भेजे गए प्रतिनिधिमंडल की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। सरकार ने मराठा नेता से बातचीत के लिए दिन में ही प्रतिनिधिमंडल भेजा था, जिन्होंने शुक्रवार को आजाद मैदान में विरोध प्रदर्शन का यह नया दौर शुरू किया है।

maratha reservation

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे का अनिश्चितकालीन अनशन (फोटो- PTI)

End of Feed