देश

Maratha Reservation protest: जलाना में मराठा आरक्षण आंदोलन हुआ हिंसक, अधिकारी समेत 45 पुलिसकर्मी जख्मी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2023, 08:29 AM IST

Maratha Reservation protest: ग्रामीणों ने दावा किया कि पुलिस ने हवा में गोलीबारी की, लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की। मनोज जारांगे के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर मंगलवार से गांव में भूख हड़ताल कर रहे थे।

Maratha Reservation protest: महाराष्ट्र के जलाना में जारी मराठा आंदोलन के हिंसक होने से 45 पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज भी किया है, जिसमें आम लोगों के भी घायल होने की खबर है, हालांकि उनका आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है।

कई अधिकारी घायल

घायल होने वाले पुलिसकर्मियों में 2 अडिशनल SP एक DY SP, इंस्पेक्टर रैंक के महिला-पुरूष 17 सहित बाकी कांस्टेबल स्तर के लोग हैं। सिविलियन का आंकड़ा अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन सूत्रों कि माने तो पुलिस कर्मियों की तरह ही बड़ी संख्या में आम लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को आंदोलन हिंसक हो गया और कुछ लोगों ने राज्य परिवहन की बसों और निजी वाहनों को निशाना बनाया।

पुलिस पर आरोप

ग्रामीणों ने दावा किया कि पुलिस ने हवा में गोलीबारी की, लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की। मनोज जारांगे के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर मंगलवार से गांव में भूख हड़ताल कर रहे थे। राजनीतिक रूप से प्रभावशाली मराठा समुदाय के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदान किये गये आरक्षण को उच्चतम न्यायालय ने रद्द कर दिया था।

अतिरिक्त पुलिसबल तैनात

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को प्रदर्शनकारियों से बात की थी और उनसे भूख हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया था लेकिन उन्होंने पीछे हटने से इनकार कर दिया था। उन्होंने बताया कि जालना में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में गोंडी थाने में 200 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 353, 332, 147 और 149 के तहत मामला दर्ज किया है।

सरकार क्या बोली

उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि पथराव के कारण पुलिस को लाठीचार्ज करने के लिए मजबूर होना पड़ा। फडणवीस ने पत्रकारों से कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का घेराव किया जो उनसे बात करने गई थी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन लोगों ने भूख हड़ताल पर बैठे व्यक्ति को घेर लिया और पुलिस को उसे अस्पताल ले जाने से भी रोका।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article