मराठा आरक्षण: जरांगे के अनशन का आज 5वां दिन, हाईकोर्ट ने प्रदर्शनकारियों से दोपहर तक सड़कें खाली करने को कहा

दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में जरांगे का आंदोलन जारी रहने के कारण सोमवार को स्थिति को गंभीर बताते हुए, हाईकोर्ट ने एक विशेष सुनवाई के दौरान कहा कि आंदोलन से पहले की सभी शर्तों का उल्लंघन किया गया है।

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर कार्यकर्ता मनोज जारंगे का अनशन मंगलवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गया। वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनके समर्थकों से दोपहर तक शहर की सभी सड़कें खाली करने और सामान्य स्थिति बहाल करने को कहा है। यह देखते हुए कि मराठा आंदोलन के कारण मुंबई सचमुच ठप हो गई है, और सभी शर्तों का उल्लंघन करते हुए शहर को ठप कर दिया गया है, हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह जरांगे और प्रदर्शनकारियों को यह सुनिश्चित करने का मौका दे रहा है कि मंगलवार दोपहर तक सभी सड़कें खाली और साफ कर दी जाएं।

jarange manoj

मनोज जरांगे का अनशन जारी (PTI)

हाई कोर्ट ने स्थिति को बताया गंभीर

दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में जरांगे का आंदोलन जारी रहने के कारण सोमवार को स्थिति को गंभीर बताते हुए, हाईकोर्ट ने एक विशेष सुनवाई के दौरान कहा कि आंदोलन से पहले की सभी शर्तों का उल्लंघन किया गया है। अदालत ने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन के लिए निर्धारित क्षेत्र के भीतर ही रहने को कहा। न्यायमूर्ति रवींद्र घुगे और न्यायमूर्ति गौतम अंखड की पीठ ने कहा कि चूंकि प्रदर्शनकारियों के पास आंदोलन जारी रखने की वैध अनुमति नहीं है, इसलिए वह महाराष्ट्र सरकार से अपेक्षा करती है कि वह उचित कदम उठाकर कानून में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करे।

End of Feed