महाराष्ट्र: आरक्षण की मांग को लेकर मराठा प्रदर्शनकारियों ने बस को किया आग के हवाले, ऐसे धूं-धूं कर जली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2024, 10:45 AM IST

एमएसआरटीसी ने कहा है कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने अगली सूचना तक जालना में अपनी बसें बंद कर दी हैं।

Bus Set on Fire in jalna: आरक्षण की मांग को लेकर मराठा प्रदर्शनकारियों का विरोध-प्रदर्शन और तेज हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने आज जालना में अंबाड तालुका के तीर्थपुरी शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर राज्य परिवहन की बस में आग लगा दी। आग लगाने के लिए बीच सड़क ये बस धूं-धूं कर जलती रही। मराठा समुदाय मराठा आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

Bus Set on fire

जालना में बस को लगाई आग

जालना में एमएसआरटीसी बसें बंद

उधर, एमएसआरटीसी ने कहा है कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने अगली सूचना तक जालना में अपनी बसें बंद कर दी हैं। मराठा आंदोलनकारियों द्वारा बस में आग लगाए जाने के बाद एसपी जालना के सुझाव पर यह कदम उठाया गया है। बस में आग लगाए जाने के बाद एमएसआरटीसी के अंबाद डिपो प्रबंधक द्वारा एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में एक पुलिस शिकायत दर्ज की गई है।

End of Feed