Train Cancel List Today: देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के बीच यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करने पड़ रहा है। खराब मौसम, घना कोहरा और कम दृश्यता के चलते कई ट्रेनें तय समय से देरी से चल रही हैं, तो कई रद्द कर दी गई हैं। जबकि कई विमानों की उड़ानें विलंबित है, साथ ही कई को रद्द कर दिया गया है।
कई ट्रेनें और विमान रद्द।
Flight Cancel List Today: कई उड़ानें रद्द और देरी से
मंगलवार की सुबह देश की राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण फिलहाल कई उड़ानें देरी से/रद्द की गईं। जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाइट ट्रैकर के मुताबिक कई विमानों की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जो इस प्रकार है।
प्रस्थान- 108 उड़ानें विलंबित। 5 रद्द।
आगमन - 34 उड़ानें विलंबित। 4 रद्द।
Train Cancel List Today: कई ट्रेनें रद्द और देरी से
दिल्ली एयरपोर्ट पर घना कोहरा के चलते जहां उड़ानों का परिचालन प्रभावित हो गया। वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि खराब मौसम के कारण कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से नहीं चल रही हैं।
कोहरे के कारण ट्रेनें और विमान लेट
राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। हालांकि, अभी भी विमान और रेल सेवाओं पर इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह कई विमानों का संचालन प्रभावित हुआ। जबकि, 50 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से दिल्ली पहुंचीं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि खराब मौसम के कारण कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से नहीं चल रही हैं।
दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के बीच बुधवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार से ही पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) एक्टिव हो रहा है। लिहाजा, मौसम में तेजी के साथ तब्दीली देखने को मिल सकती है। बुधवार को राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश होगी, जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिल सकती है, लेकिन बाद में छटने से एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का एहसास होना शुरू होगा।
