जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 28 घायल

Jaipur Delhi Highway: जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 28 लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। यह हादसा कोटपुतली के कंवरपुरा स्टैंड के पास हुई।

Jaipur Delhi Highway: जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 28 लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह हादसा कोटपुतली के कंवरपुरा स्टैंड के पास हुई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में बस चालक और दो महिला यात्रियों की मौत हो गई है। घायल यात्रियों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Jaipur Delhi Highway

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर हुई बड़ी दुर्घटना

कई लोगों की हालत गंभीर

पुलिस ने बताया कि हादसा बुधवार सुबह करीब पांच बजे हुआ था जब जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। यह भी बताया गया कि बस चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं हैं। घटना पर जानकारी के अनुसार एक स्लीपर बस में सवार लोग अजमेर से दादा स्वामी के सत्संग में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां, प्राथमिकी उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 28 लोगों को इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया।

End of Feed