Thane Breaking: सरकार द्वारा संचालित छत्रपति शिवाजी महाराज मेमोरियल (सीएसएमएम) अस्पताल में भर्ती 24 घंटे के भीतर 17 मरीजों की मौत हो गई। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चला है कि मरने वाले अधिकांश मरीज आईसीयू में भर्ती थे, लेकिन सीएसएमएम अस्पताल के अधिकारियों द्वारा अभी तक सटीक संख्या की पुष्टि नहीं की गई है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर बढ़ा दवाब
महाराष्ट्र के ठाणे महागरपालिका के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में एक रात में 17 मरीजों की मौत हो गई। शनिवार रात 10:30 से लेकर रविवार सुबह 8:30 बजे तक 17 मरीजों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से महाराष्ट्र के सीएम शिंदे पर दबाव बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि 17 में से 12 मरीज आईसीयू में, 2 जनरल वार्ड में, 2 कैजुअल्टी और एक बाल चिकित्सा वार्ड में भर्ती थे। इससे पहले बीते 10 अगस्त को पांच मरीजों की मौत हुई थी। लगातार हो रही मौत के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर दबाव बढ़ गया है।
अस्पताल में डॉक्टर्स और कर्मचारियों की कमी
बताया जा रहा है कि अस्पताल में डॉक्टर्स की और कर्मचारियों की भारी कमी है। मरनेवालों में 80 साल के मरीज भी शामिल है। सीएम एकनाथ शिंदे का ठाणे से अच्छा खासा जुड़ाव है। ऐसे में छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में हुई इस घटना के बाद से सवाल उठने लगे हैं।ज्यादातर मरीजों को इस अस्पताल में किया जा रहा है रेफर
बताया जा रहा है कि सिविल अस्पताल का नवीनीकरण किया जा रहा है। जिसके चलते ज्यादातर मरीजों को यहां रेफर किया जा रहा है। ऐसे में इस अस्पताल का भार बढ़ गया। पूर्व महापौर और शिवसेना नेता नरेश म्हस्के ने कहा कि उन्होंने मौतों के कारणों की जांच के लिए निगम से संपर्क किया है।
