भारत-मॉरीशस के बीच स्पेस, अनुसंधान-विज्ञान के क्षेत्र में अहम समझौते, PM मोदी बोले-पार्टनर नहीं बल्कि परिवार है यह देश

द्विपक्षीय मुलाकात में दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग एवं रिश्ते को नई ऊंचाई पर ले जाने का अपना संकल्प दोहराया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि मॉरीशस में सदियों से भारतीय रहते हैं। यह देश भारत का पार्टनर नहीं बल्कि परिवार है। पीएम ने कहा कि दोनों देशों ने स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज पर फैसला लिया है।

India-Mauritius Relations: भारत और मॉरीशस के बीच गुरुवार को अंतरिक्ष, अनुसंधान और विज्ञान सहित कई क्षेत्रों में अहम समझौते हुए। आठ दिनों की यात्रा पर भारत आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने वाराणसी में अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस द्विपक्षीय मुलाकात में दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग एवं रिश्ते को नई ऊंचाई पर ले जाने का अपना संकल्प दोहराया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि मॉरीशस में सदियों से भारतीय रहते हैं। यह देश भारत का पार्टनर नहीं बल्कि परिवार है। पीएम ने कहा कि दोनों देशों ने स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज पर फैसला लिया है।

pm varanasi

वाराणसी ेमें भारत-मॉरीशस के बीच हुए कई अहम समझौते। तस्वीर-ANI

हमारे सपने और हमारी तकदीर एक है-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और मॉरीशस दो देश हैं, लेकिन हमारे सपने और हमारी तकदीर एक है। इस वर्ष हम सर शीवसागर रामगुलाम की 125वीं जयंती मना रहे हैं। वे केवल मॉरीशस के जनक ही नहीं थे, बल्कि भारत और मॉरीशस के बीच अटूट पुल के संस्थापक भी थे। उनकी जयंती हमें हमारे संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रेरणा देती रहेगी।' प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, 'आईआईटी मद्रास और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ प्लांटेशन मैनेजमेंट ने मॉरीशस विश्वविद्यालय के साथ समझौते किए हैं। ये समझौते हमारे शोध, शिक्षा और नवाचार में साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।'

End of Feed