देश

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में आए तूफान ने मचाई भीषण तबाही, 35 मकान ढहे; कई घायल

Bengal Storm: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गायघाटा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर अचानक आए तूफान ने भारी तबाही मचाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि तूफान इतनी तेजी से आया कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ही मिनटों में कई घरों की छतें उड़ गईं, दीवारें गिर गईं और खेतों में खड़ी फसलें तहस-नहस हो गईं।

Image

बंगाल ओलावृष्टि

Photo : iStock

Bengal Storm: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गायघाटा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर अचानक आए तूफान ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं और ओलावृष्टि से करीब 35 कच्चे मकान ढह गए, इसके नीचे दबने से कई लोग घायल हो गए। खड़ी फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा। इस प्राकृतिक आपदा के बाद से स्थानीय लोग दहशत में हैं और खुले आसमान के नीचे जीवन बसर कर रहे हैं।

फसलों को भी भारी नुकसान

समाचार एजेंसी आईएएनएस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि तूफान इतनी तेजी से आया कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ही मिनटों में कई घरों की छतें उड़ गईं, दीवारें गिर गईं और खेतों में खड़ी फसलें तहस-नहस हो गईं।

स्थानीय निवासी शैफाली ने बताया कि इस तूफान ने उनका सब कुछ उजाड़ दिया। उनके घर की छत उड़ गई और खेत पूरी तरह बर्बाद हो गए। यहां तक कि उनके कुछ जानवर भी इस तूफान की चपेट में आकर मारे गए। ग्रामीण गोपाल सेन ने कहा कि उनके घर की टिन की छत उड़ गई और काफी नुकसान हुआ।

कब आया था तूफान?

प्रीतम मंडल नाम के एक और स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 3:15 बजे आए तूफान ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। तूफान कुछ ही मिनटों तक चला, लेकिन उसने सब कुछ नष्ट कर दिया। उनका कहना है कि किसानों को इस आपदा से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। उनकी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं और अब खाने तक के लाले पड़ गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें अभी तक किसी भी तरह की सरकारी राहत नहीं मिली है। वे अपने घरों के नष्ट होने के बाद असहाय महसूस कर रहे हैं और प्रशासन से जल्द मदद की गुहार लगा रहे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article