तमिलनाडु पुलिस की बड़ी कार्रवाई; विजय की 'जन नायकन' फिल्म लीक मामले में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु में एक बड़े साइबर अपराध मामले का खुलासा हुआ है, जहां रिलीज से पहले एक चर्चित फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Vijay Movie Leak Case: तमिलनाडु इन दिनों विधानसभा चुनाव की तैयारियों चल रही हैं। इसी बीच, तमिलनाडु पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने अहम कार्रवाई करते हुए साउथ सुपरस्टार विजय की चर्चित फिल्म ’जन नायकन’ (Jana Nayagan) के रिलीज से पहले उसके ऑनलाइन लीक होने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि, फिल्म के कई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लीक होने की शिकायत मिलने के बाद राज्य पुलिस के साइबर अपराध जांच केंद्र ने मामला दर्ज किया और 12 अप्रैल को आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Thalapathy Vijay (File Photo: PTI)

थलपति विजय (फाइल फोटो: पीटीआई)

10 अप्रैल को ऑनलाइन लीक हो गई थी फिल्म

पुलिस से जानकारी के अनुसार, तमिल सिनेमा के जाने-माने एक्टर और टीवीके पार्टी के अध्यक्ष थलपति विजय की आखिरी फिल्म 10 अप्रैल को ऑनलाइन लीक हो गई थी, जिससे फिल्म उद्योग जगत ने नाराजगी जाहिर की है। एच विनोद द्वारा निर्देशित और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फिल्म को विजय के राजनीति में पूर्णकालिक प्रवेश से पहले उनकी अंतिम फिल्म के रूप में देखा जा रहा था।

End of Feed