खेलो इंडिया से एआई तक... PM मोदी ने देशवासियों से की मन की बात; बोले- एक दिन विज्ञानी के तौर पर बिताकर देखें

Mann Ki Baat Program: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 119वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर अनुसंधान प्रयोगशालाओं और तारामंडल जाकर 'एक दिन वैज्ञानिक बनने का प्रयास' करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एक और क्षेत्र है, जिसमें भारत तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना रहा है- ये क्षेत्र है AI यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस।

Mann Ki Baat Program: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 119वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर अनुसंधान प्रयोगशालाओं और तारामंडल जाकर 'एक दिन वैज्ञानिक बनने का प्रयास' करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक दिन के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट प्रेरक महिलाओं को सौंपेंगे।

pm modi mann ki baat

पीएम मोदी (फाइल फोटो)

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले कुछ ही दिनों में हम राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने जा रहे हैं। हमारे बच्चों का, युवाओं का साइंस में रुचि और जुनून होना बहुत मायने रखता है। इसे लेकर मेरे पास एक आइडिया है, जिसे आप 'One Day as a Scientist' कह सकते हैं, यानि, आप अपना एक दिन एक विज्ञानी के रूप में बिताकर देखें।

End of Feed