कांग्रेस मुख्यालय से सुबह साढ़े 9 बजे निकलेगी मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा, आज उनके आवास पर रहेगा पार्थिव शरीर

Manmohan Singh’s final Journey: मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए शनिवार सुबह कांग्रेस मुख्यालय से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह 9.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होगी ।

Manmohan Singh’s Cremation Timing: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से जुड़ा अपडेट सामने आया है। कांग्रेस मुख्यालय से उनकी अंतिम यात्रा सुबह साढ़े 9 बजे निकाली जाएगी। मनमोहन का बृहस्पतिवार रात को निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने सिंह के निधन की घोषणा की। उन्हें गंभीर हालत में रात करीब साढ़े आठ बजे आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था।

Manmohan Singh’s Cremation Timing

मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा से जुड़ी जानकारी देखें।

आज शाम 5.30 बजे कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि 'पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि देने के लिए आज शाम 5.30 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य, स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होंगे।'

End of Feed