देश

Manmohan Singh: दिल्ली में यहां पर बन सकता है मनमोहन सिंह का स्मारक, केंद्र सरकार ने परिवार को की 2 जगहों की पेशकश

Manmohan Singh Memorial: केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर 2 संभावित जगहें चुनी हैं और उनके परिवार को सूचित किया है। बता दें, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए अधिकृत जगह न देने पर हुए विवाद के बाद सामने आया था। कांग्रेस ने केन्द्र सरकार पर मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया था।

Image

मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों का किया दौरा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Manmohan Singh Memorial: केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों की एक टीम ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए बृहस्पतिवार को विजय घाट, राष्ट्रीय स्मृति स्थल और आसपास के इलाकों में कुछ स्थलों का दौरा किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने कहा कि स्मारक कहां बनाया जाएगा, इस बारे में अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। मनमोहन के स्मारक के लिए जगह को अंतिम रूप देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों के बीच कई बैठकें हुई हैं। इससे पहले, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने भी संजय गांधी स्मारक और राष्ट्रीय स्मृति स्थल के आसपास के स्थलों का दौरा किया था तथा मनमोहन के स्मारक के लिए कुछ स्थानों की पहचान की थी।

कांग्रेस ने सरकार पर मनमोहन सिंह का अपमान करने का लगाया था आरोप

जानकारी के मुताबिक, मनमोहन सिंह के परिवार को इन जगहों के बारे में जानकारी दे दी गई है और वे जल्द ही अपनी पसंद बताएंगे। इसके बाद एक ट्रस्ट को जमीन आवंटित की जाएगी, जो स्मारक के निर्माण और रखरखाव का काम देखेगा। यह पूरा मामला पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए अधिकृत जगह न देने पर हुए विवाद के बाद सामने आया था। विपक्षी दलों खासतौर पर कांग्रेस ने सरकार पर मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article