देश

Manmohan Singh Funeral: मॉरीशस ने आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह के सम्मान में झुकाया झंडा, पूरी दुनिया ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Manmohan Singh: आर्थिक सुधारों के जनक और राजनीति में सादगी तथा सौम्यता के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। मॉरीशस प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद आज शनिवार 28 दिसंबर को उनके अंतिम संस्कार के दिन सूर्यास्त तक सभी सरकारी भवनों पर मॉरीशस का झंडा आधा झुका रहेगा।

Image

मॉरीशस ने मनमोहन सिंह के सम्मान में झुकाया आधा झंड़ा

Photo : Twitter

Manmohan Singh: आर्थिक सुधारों के जनक और राजनीति में सादगी तथा सौम्यता के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका दिल्ली में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य हस्तियों ने सिंह को अंतिम विदाई दी। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल ने शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मॉरीशस के सभी सरकारी भवनों पर झुका रहेगा मॉरीशस का झंडा

इस बीच मॉरीशस प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद आज शनिवार 28 दिसंबर को उनके अंतिम संस्कार के दिन सूर्यास्त तक सभी सरकारी भवनों पर मॉरीशस का झंडा आधा झुका रहेगा। इससे पहले, भारत में फिलिस्तीनी दूतावास के प्रभारी अबेद एलराजेग अबू जाजेर ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को याद किया। उन्होंने डॉ मनमोहन सिंह के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक महान अर्थशास्त्री थे, जिन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। आज हम सभी लोग उन्हें याद कर रहे हैं। अबू जाजेर ने बताया कि जब मनमोहन सिंह 1991 में वित्त मंत्री थे, तब उन्होंने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति यासर अराफात से दिल्ली में मुलाकात की थी। इसके बाद, जब वह 2004 में प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने कई बार फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात की। फिलिस्तीनी दूतावास के प्रभारी ने आगे कहा कि मनमोहन सिंह ने फिलिस्तीन के लोगों के लिए कई अहम फैसले लिए। 2012 में, उन्होंने दिल्ली में फिलिस्तीन के दूतावास के निर्माण के लिए जमीन दी। साथ ही, उन्होंने दूतावास की स्थापना में मदद की। यह एक बड़ा सम्मान था और हम उनकी मदद और समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article