देश

'उसे मार दो मैं अपनी जमीन दे दूंगा' BJP प्रवक्ता को मिली जान से मारने की धमकी, CM ने जताई चिंता

बीजेपी के प्रवक्ता माइकल लामजांथांग हाओकिप को जान से मारने की धमकी मिली है। हाओकिप ने कहा कि मणिपुर में जातीय तनाव के बीच अपने जनजाति थाडौ को कुकी जनजाति के रूप में गलत तरीके से संदर्भित किए जाने के बारे में जागरूकता बढ़ाने की वजह से उन्हें धमकियां मिली है।

Image

BJP प्रवक्ता को मिली जान से मारने की धमकी, CM एन बीरेन सिंह ने जताई चिंता

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता और थाडौ समुदाय के नेता माइकल लामजांथांग हाओकिप के घर पर हाल ही हमला हुआ था। करीब दो दर्जन लोगों पर उनके घर के एक हिस्से को जलाने और हवा में गोलियां चलाने का आरोप है। इस मामले को लेकर माइकल लामजांथांग हाओकिप ने एफआईआर भी दर्ज करवाई है। एफआईआर में उन्होंने 15 लोगों को जिम्मेदार ठहराया है, जिन्होंने उनके परिवार पर हमले किए।

भाजपा प्रवक्ता ने आगे आरोप लगाया कि दो लोगों ने कुछ लोगों को उन्हें मारने के लिए कहा था। एफआईआर में बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि उनकी हत्या करने वाले को गांव की जमीन देने का वादा किया गया था। माइकल लामजांथांग हाओकिप ने व्हाट्सएप ग्रुप चैट के कथित स्क्रीनशॉट भी पेश किए हैं, जिसमें कुछ लोगों ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि अगर कोई लमजाथांग को मारता है तो मैं अपने गांव की जमीन दे दूंगा।

सीएम एन बीरेन सिंह ने जताई चिंता

इस घटना पर मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह ने भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मणिपुर की सबसे पुरानी जनजातियों में से एक थाडू समुदाय के नेता माइकल लामजाथांग के परिवार के सदस्यों और भाजपा प्रवक्ता पर उनके घर में तोड़फोड़ करके किया गया हमला कायरतापूर्ण कृत्य है। मैं हमारी मान्यता प्राप्त जनजातियों में से एक को व्यक्तिगत रूप से नुकसान पहुंचाने को राज्य की एकता और अखंडता पर सीधी चुनौती मानता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि मणिपुर की मान्यता प्राप्त जनजातियों के किसी विशेष समुदाय पर हमले और BJP प्रवक्ता के परिवार पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। हम दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे। हाओकिप ने कहा कि मणिपुर में जातीय तनाव के बीच अपने जनजाति थाडौ को कुकी जनजाति के रूप में गलत तरीके से संदर्भित किए जाने के बारे में जागरूकता बढ़ाने की वजह से उन्हें धमकियां मिली है। एक कथित संगठन टीटीसी, हाओकिप की थाडौ जनजाति के कुकी का हिस्सा न होने संबंधी टिप्पणियों की निंदा कर रहा है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article