गर्माया मणिपुर केसः SC ने कहा- कुछ न हुआ तो हम लेंगे एक्शन, NCW ने भी लिया संज्ञान, ओवैसी का दावा- हो रहा नरसंहार

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 20, 2023, 12:54 PM IST

Manipur Case Row: दरअसल, सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर वायरल हुआ वीडियो चार मई 2023 का है। बुधवार (19 जुलाई, 2023) को क्लिप के सामने आने के बाद से मणिपुर के पहाड़ी क्षेत्र में तनाव फैल गया है। वीडियो में विरोधी पक्ष के कुछ व्यक्ति एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे थे।

Manipur Case Row: मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर की गई सरेराह हैवानियत से जुड़ा मामला गुरुवार (20 जुलाई, 2023) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी टूटने के बाद गर्मा गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस केस पर केंद्र और राज्य सरकारों को न सिर्फ फौरन एक्शन लेने के लिए बल्कि यह भी साफ कर दिया कि अगर कोई कार्रवाई न हुई तो वह खुद (कोर्ट) एक्शन ले लेगा। अदालत ने इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार को यह बताने का निर्देश दिया कि इस मसले पर क्या कार्रवाई की गई।

Manipur Case Row

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस पी एस नरसिम्हा और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराने वाले मामले को ‘पूरी तरह अस्वीकार्य’ करार दिया। कोर्ट ने दो टूक कहा- हम सरकार को कार्रवाई के लिए थोड़ा समय देंगे और अगर जमीनी स्तर पर कुछ नहीं होता है तो फिर हम कार्रवाई करेंगे।

End of Feed