कौन जिएगा और कौन नहीं, इसका फैसला अदालत करेगी या पुलिस?- मंगेश यादव एनकाउंटर पर सवाल उठा बोले राहुल गांधी

सुल्तानपुर ज्वैलर लूट कांड के आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर को लेकर योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। विपक्ष योगी सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ करने का आरोप लगा रही है।

उत्तर प्रदेश की पुलिस मंगेश यादव के एनकाउंटर को लेकर सवालों के घेरे में है। अखिलेश यादव पहले ही खुलेआम कह चुके हैं कि जाति के कारण मंगेश यादव का एनकाउंटर हुआ है। अब राहुल गांधी ने भी सुल्तानपुर लूट कांड के आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि कौन जिएगा और कौन नहीं? इसका फैसला अदालत करेगी या पुलिस?

rahul gandhi mangesh yadav

मंगेश यादव के एनकाउंटर पर राहुल गांधी ने उठाया सवाल

राहुल गांधी ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा- "भाजपा शासित राज्यों में ‘कानून और संविधान’ की धज्जियां वही उड़ा रहे हैं, जिनपर उनका पालन कराने की ज़िम्मेदारी है। सुल्तानपर में हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा ‘Rule Of Law’ पर विश्वास ही नहीं करती। मंगेश के परिवार के आंसू पूरे देश से सवाल पूछ रहे हैं - कौन जिएगा और कौन नहीं, इसका फैसला अदालत करेगी या पुलिस?"

End of Feed