देश

Mandla Naxal Encounter: MP के मंडला में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर; ऑपरेशन जारी

Mandla Naxal Encounter: मंडला में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में पुलिस और हकफोर्स की नक्सलियों से मुठभेड़ अभी भी जारी है।

Image

मंडला में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Mandla Naxal Encounter: मध्य प्रदेश के मंडला में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में पुलिस और हकफोर्स की नक्सलियों से मुठभेड़ अभी भी जारी है। किसली जोन के चिमटा कैंप में मुठभेड़ के दौरान नक्सली ढेर हुआ है। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश पर राज्य में नक्सलवाद खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इस बीच, झारखंड के खूंटी जिले की पुलिस ने रविवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के पांच हार्डकोर नक्सलियों को रोन्हे जंगल से गिरफ्तार किया। उनके पास से एक कार्बाइन और कारतूस सहित कई सामान जब्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। खूंटी के एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में रांची के इटकी थाना क्षेत्र के तरगढ़ी गांव निवासी पवन कुमार उर्फ पवन महतो और करमा बारला, रामगढ़ जिला निवासी सेंटू सिंह, अभय कुमार सिंह उर्फ अमन सिंह और दीपक मुंडा शामिल हैं।

पीएलएफआई नक्सलियों के इकट्ठा होने की थी सूचना

खूंटी जिले के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को रोन्हे जंगल में पीएलएफआई नक्सलियों के इकट्ठा होने की सूचना मिली थी। कार्रवाई के लिए उन्होंने एएसपी केरकेट्टा के नेतृत्व में एक टीम गठित की, जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, रनिया थाना प्रभारी विकास जायसवाल, कर्रा थाना प्रभारी मनीष कुमार, जरियागढ़ थाना प्रभारी राजू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कांत और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

टीम ने जंगल को चारों ओर से घेराबंदी कर पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वे लोग ठेकेदारों और व्यवसायियों से लेवी (रंगदारी) वसूलने के लिए फायरिंग की योजना बना रहे थे। उनके पास से हथियार के अलावा चार मोटरसाइकिलें, पांच मोबाइल, पीएलएफआई के पर्चे और बैग भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में पवन कुमार उर्फ पवन महतो, सेंटू सिंह और दीपक मुंडा के खिलाफ पहले से कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। इसी प्रतिबंधित संगठन के दो नक्सली गत 2 मार्च को पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र में आपसी संघर्ष में मारे गए थे। पीएलएफआई झारखंड के साथ-साथ बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कोयला व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों, रेलवे ठेकेदारों, व्यापारियों आदि से जबरन वसूली और टेरर फंडिंग के लिए कुख्यात रहा है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article