Man rescued in the Everglades: फ्लोरिडा के एवरग्लेड्स में मंगलवार को एक विमान हादसा हो गया। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने जान की बाजी लगाते हुए व्यक्ति को बचा लिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि रेस्क्यू टीम का एक सदस्य हेलिकॉप्टर के सहारे नीचे उतरता है और पीड़ित व्यक्ति को बचा ले जाता है।
दरअसल, मंगलवार को फ्लोरिडा में हॉलीवुड के एवरग्लेड्स में सुबह करीब 2 बजे एक विमान दुर्घटना का शिकार हो गया था। इस विमान ने आकीचोबी से उड़ान भरी थी। बचाव दल को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, वह मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया पीड़ित व्यक्ति को दुर्घटनाग्रस्त विमान के पंखे पर बैठा हुआ पाया गया। इसके बाद बचाव दल हेलिकॉप्टर के सहारे वहां पर उतरा और उसे बचाया गया।
