पालघर में श्रद्धा और निक्की जैसा हत्याकांड, प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर बेड में छिपाई लाश

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 15, 2023, 04:42 PM IST

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब घर से दुर्गंध आने लगी। पालघर जिले की तुलिंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दिल्ली के नजफगढ़ में 25 साल की निक्की यादव की बेरहमी से हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि महाराष्ट्र में इसी तरह की एक जघन्य वारदात सामने आई है। पालघर जिले में हुई इस वारदात ने हर किसी को हैरान कर दिया। 37 साल के शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर का कत्ल कर उसकी लाश को बेड में छुपा दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब घर से दुर्गंध आने लगी। पालघर जिले की तुलिंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

murder

महिला की हत्या (सांकेतिक फोटो)

40 साल की मेघा की हत्या

मृतका की पहचान 40 साल की मेघा के रूप में हुई है। उसका शव नालासोपारा पूर्व तुलिंज रोड स्थित सीता सदन भवन में मिला था। पुलिस अधिकारियों ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी हार्दिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, हत्या का मामला तब सामने आया जब पुलिस को पड़ोस में रहने वाले लोगों ने इस मामले की जानकारी दी। अपार्टमेंट से तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने पुलिस को फोन किया था।

End of Feed