देश

Brahmos का नया अवतार, दुश्मन के छक्के छुड़ाने में सक्षम, चीन और पाकिस्तान की उड़ी नींद [Video]

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2023, 05:10 PM IST

Aero india 2023: ब्रह्मोस किस तरह वायु, थल और नौ सेना के लिए बेहतरीन हथियार बन चुका है कैसे चीन और पाकिस्तान के हर नापाक मंसूबों को ध्वस्त कर सकता है और किस तरह से ये काम करती है। यहां एक्सक्लसिव रिपोर्ट में विस्तार से जान सकते हैं।

Aero india 2023: पीएम मोदी ने एयरो इंडिया इनॉग्रेशन में भारत की एक्सपोर्ट ताकत 1.5 बिलियन डॉलर से 5 बिलियन डॉलर तक करने की बात कहीं, लेकिन लेकिन ब्रह्मोस 3 बिलियन डॉलर्स के निर्यात का लक्ष्य पूरा कर सकती है। ब्रह्मोस किस तरह वायु, थल और नौ सेना के लिए बेहतरीन हथियार बन चुका है कैसे चीन और पाकिस्तान के हर नापाक मंसूबों को ध्वस्त कर सकता है। भारत का ब्रह्मास्त्र कहलाने ब्रह्मोस (Brahmos Missile) की ताकत और भी बढ़ गई है। आपको बता दें कि ब्रह्मोस ने भारत में 25 साल पूरे कर लिए है। इन 25 सालों में ब्रह्मोस ने कई तब्दीलियां की गई है। अहम बात यह है कि आप वीडियो में जो देख रहे हैं वह ब्रह्मोस का नेक्स्ट जनरेशन है। अब ब्रह्मोस का जो साइज है वह 9 मीटर है। अब 6 मीटर का हो जाएगा। जिससे हमारे कॉम्पैक्ट एयरक्राफ्ट में आसानी से इंडक्ट किया जा सकता है। इससे ब्रह्मोस को और घातक बनाया जा सकता है। यह वजह है कि चीन और पाकिस्तान की नींद उड़ी हुई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article