Kanpur News: कार की छत पर युवक को लिटाया, शीशे में हाथ फंसाकर 1.5 किमी तक दौड़ाते रहे, फिर रौंदकर भागे

घरवालों के मुताबिक, आरोपी गलियों में तेज रफ्तार से कार दौड़ाते रहे। करीब डेढ़ किलोमीटर बाद राजेंद्र नगर में अश्वनी ट्रेडिंग कंपनी के पास बीरू के हाथ खोलकर उसे नीचे फेंक दिया। इसके बाद उस पर कार भी चढ़ा दी। वहां से गुजर रहे देवेंद्र सिंह चौहान ने बीरू को पहचान लिया।

Kanpur News: कानपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई। पहले उसको कार से टक्कर मारी, फिर मारपीट कर कार की छत पर लिटा दिया। उसके दोनों हाथ खिड़कियों के शीशे में दबा दिए। करीब 1.5 किमी तक तेज रफ्तार में कार दौड़ाते रहे। इसके बाद युवक को कार से नीचे उतारा, फिर उस पर कार चढ़ाकर भाग गए। राहगीरों ने पुलिस और घरवालों को सूचना दी। इसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों बुधवार दोपहर 3 बजे को उसे मृत घोषित कर दिया।

kanpur

पीड़ित घर की सदस्य।

यह पूरी घटना इलाके में लगे करीब 12 सीसीटीवी में कैद हो गई, जिनके कुछ फुटेज भी सामने आए हैं। घरवालों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की। घटना हनुमंत विहार थाना क्षेत्र की मंगलवार रात की है।

End of Feed