GBS से पीड़ित शख्स की पुणे में मौत, मृतकों की संख्या सात पहुंची

पुणे क्षेत्र में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम के संदिग्ध मामलों की संख्या 180 तक पहुंच गई है, जबकि 64 वर्षीय एक महिला मुंबई में इससे पीड़ित पहली मरीज बन गई है।

GBS Deaths in Pune: देश में तंत्रिका संबंधी दुर्लभ विकार गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) से मौत का सिलसिला जारी है। इससे पीड़ित 37 वर्षीय व्यक्ति की पुणे में आज मौत हो गई। इसी के साथ मृतकों की संख्या सात पहुंच गई। स्वास्थ्य अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। पुणे में जीबीएस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

GBS death

GBS सिंड्रोम से मौत (File photo)

37 वर्षीय ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत

दुर्लभ तंत्रिका विकार गुइलेन-बैरी सिंड्रोम (GBS) से पीड़ित पुणे के एक 37 वर्षीय ड्राइवर की इलाज के दौरान शहर के एक अस्पताल में मौत हो गई। इसी के साथ पुणे में जीबीएस से जुड़ी संदिग्ध और पुष्ट मौतों की संख्या सात हो गई है। इस बीच, आठ और संक्रमण दर्ज होने के बाद संदिग्ध जीबीएस मामलों की संख्या बढ़कर 192 हो गई। पुष्टि किए गए मामलों की संख्या 167 है, जबकि 21 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

End of Feed