पश्चिम बंगाल के ‘बकाया’ को लेकर ममता बनर्जी की मुहिम तेज, केंद्र के खिलाफ रातभर दिया धरना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2024, 02:14 PM IST

ममता बनर्जी के साथ मंत्री फिरहाद हाकिम और अरूप विश्वास समेत कई नेता रात में धरना स्थल पर ही रुके थे। क्या वजह है ममता के धरने की, जानिए।

Mamata Banerjee Dharna: विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए केंद्र से पश्चिम बंगाल के बकाया की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी मुहिम शुरू कर दी है। अपने ऐलान के मुताबिक, ममता ने ठंड के बीच रात भर धरना जारी रखा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार सुबह टहलने भी गईं। ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के साथ शुक्रवार दोपहर को कोलकाता के मैदान क्षेत्र में भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के सामने प्रदर्शन शुरू किया था। ममता बनर्जी के साथ मंत्री फिरहाद हाकिम और अरूप विश्वास समेत कई नेता रात में धरना स्थल पर ही रुके थे।

Mamata Dharna

ममता बनर्जी का धरना

सुबह रेड रोड पर टहलने गईं

सुबह वह पास के रेड रोड पर टहलने गईं और एक बास्केटबॉल मैदान का भी दौरा किया। टीएमसी के एक नेता ने बताया कि इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था इस दौरान ममता बनर्जी अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ सुबह की सैर के लिए निकलीं थी। इस बीच एक बास्केटबॉल मैदान में कुछ खिलाड़ियों को देखकर वह रुक गईं और उनसे बात की। उन्होंने खेल और इसमें इस्तेमाल की जाने वाली गेंद के बारे में भी जानकारी ली।"

End of Feed