देश

Bihar Cabinet: सीएम नीतीश ने किया विभागों का बंटवारा, सम्राट चौधरी को फाइनेंस तो विजय सिन्हा को मिला पथ निर्माण विभाग

Bihar Cabinet: बिहार में नई सरकार बनने के बाद आज विभागों का बंटवारा भी हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास एक बार फिर से गृह विभाग रखा है। इसके अलावा उन्होंने सामान्य प्रशासन निगरानी समेत कई विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को वित्त स्वास्थ्य और खेल समेत कई विभाग मिले हैं।

Image

सीएम नीतीश कुमार ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। सम्राट चौधरी को फाइनेंस विभाग मिला

Photo : Times Now Digital

Bihar Cabinet: बिहार में नई सरकार बनने के बाद आज विभागों का बंटवारा भी हो गया है। जानकारी के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी है जबकि डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण और कृषि विभाग का दायित्व दिया गया है। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास ही रखा है। इसके अलावा उन्होंने सामान्य प्रशासन, निगरानी, निर्वाचन समेत कई विभाग अपने पास रखे हैं।

वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को स्वास्थ्य और खेल समेत कई और विभाग मिले हैं। जबकि दूसरे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को कृषि, पथ निर्माण के अलावा गन्ना उद्योग समेत कई विभाग मिले हैं। वहीं विजय कुमार चौधरी को शिक्षा विभाग, जल संसाधन और भवन निर्माण समेत कई मंत्रालय दिए गए हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article