ममता-PM मोदी की हुई मुलाकात: 1.15 लाख करोड़ पर हुई बात, बोलीं- 155 बार दे चुकी हूं स्पष्टीकरण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2023, 03:05 PM IST

Mamata Banerjee Meets PM Modi: ममता बनर्जी ने कहा, हमारे अधिकारियों ने सभी तरह के स्पष्टीकरण दे दिए हैं जिनकी केंद्र ने मांग की थी। मैंने बताया कि हमने 155 बार स्पष्टीकरण दिया है। हम एक बार फिर ऐसा कर सकते हैं, वे कोई फार्मूला तय कर सकते हैं।

Mamata Banerjee Meets PM Modi: संसद में चल रहे घमासान और उपराष्ट्रपति धनखड़ की मिमिक्री विवाद के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच केंद्रीय निधि को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री ने प्रस्ताव दिया कि राज्य और केंद्र के अधिकारी एक साथ बैठकर मुद्दों को सुलझा सकते हैं।

Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

बनर्जी ने पार्टी के नौ सांसदों के साथ संसद परिसर में प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि केंद्र की 155 टीमें पहले ही पश्चिम बंगाल का दौरा कर चुकी हैं। उन्होंने राज्य के लिए लंबित 'मनरेगा' निधि के बारे में कहा कि संविधान के तहत श्रमिकों को भुगतान करना अनिवार्य है। हमें वर्ष 2022-23 के बजट में 'मनरेगा' के तहत 100 दिनों के काम के लिए एक पैसा भी नहीं मिला है।

End of Feed