ममता बनर्जी की INDIA गठबंधन से अपील, मतभेद भुलाकर BJP के खिलाफ एकजुट हों

ममता ने कांग्रेस या माकपा का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणी को ’इंडिया’ में शामिल तृणमूल के सहयोगी दलों के लिए एक अपील के तौर पर देखा जा रहा है।

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सहित विपक्षी गठबंधन ’इंडिया’ के सभी घटक दलों से आपसी मतभेद भुलाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया। ममता ने तृणमूल कांग्रेस के बागी नेताओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि 'गद्दारों' को पार्टी में कभी वापस नहीं लिया जाएगा।

Mamata

ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

कोलकाता में बिरला तारामंडल के पास तृणमूल के अपने नेतृत्व वाले खेमे की ओर से आयोजित वार्षिक ’शहीद दिवस’ रैली में ममता ने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई व्यक्तिगत या राजनीतिक अहं से कहीं बड़ी है।

End of Feed