अनुराग ठाकुर के आरोप से मेरी प्रतिष्ठा को हुआ नुकसान, आरोप साबित करें या इस्तीफा दें...राज्यसभा में बिफरे खरगे

आज राज्यसभा में खासी गरमागरमी देखने को मिली जब खरगे ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को निशाने पर लिया। खरगे ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर से उन पर लगाए गए बेबुनियाद आरोपों को साबित करने या इस्तीफा देने को कहा।

Kharge Vs Anurag Thakur: राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे आज बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर पर भड़क उठे। खरगे ने अनुराग ठाकुर को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह आरोप साबित करें अन्यथा इस्तीफा दें। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, अनुराग ठाकुर ने कल दूसरे सदन (लोकसभा) में मुझ पर जो आरोप लगाए, उनसे मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ। खरगे ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर से उन पर लगाए गए बेबुनियाद आरोपों को साबित करने या इस्तीफा देने को कहा। खरगे ने कहा कि भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने उन पर जो आरोप लगाए हैं, अगर वे आरोप सही साबित होते हैं तो वह खुद इस्तीफा दे देंगे।

Kharge

मल्लिकार्जुन खरगे

खरगे बोले, वक्फ बिल के दौरान हुई गलत बयानबाजी

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को अनुराग ठाकुर द्वारा लोकसभा में उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को निराधार करार देते हुए कहा कि इन टिप्पणियों से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उन्होंने भाजपा सांसद को चुनौती दी है कि वे इन आरोपों को साबित करें या फिर इस्तीफा दे दें। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सांसद ठाकुर को निचले सदन में वक्फ विधेयक पर बहस के दौरान की गई अपनी अपमानजनक टिप्पणी वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा, लेकिन नुकसान हो चुका है।

End of Feed