देश

Mallikarjun Kharge : 'हिंदू-मुस्लिम कर रहे हमारे जिम्मेदार मंत्री और सांसद', सरकार पर खड़गे का तीखा हमला

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Feb 8, 2023, 12:45 PM IST

Mallikarjun Kharge : बजट पेश होने के बाद कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। मंगलवार को वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने अडानी को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल ने सरकार पर अडानी से मिलीभगत कर उन्हें कारोबार में फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया।

Mallikarjun Kharge : राज्यसभा में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तल्ख तेवर दिखाते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। खड़गे ने कहा कि जिम्मेदार मंत्री एवं सांसद 'हिंदू-मुस्लिम कर रहे हैं, वे अन्य किसी विषय पर चर्चा नहीं कर रहे।' कांग्रेस नेता ने कहा कि मंदिरों में प्रवेश करने पर दलितों को मारा-पीटा जा रहा है। खड़गे ने पूछा कि दलितों को यदि हिंदू समझा जाता है तो उन्हें मंदिरों में प्रवेश करने से रोका क्यों जाता है? उन्हें पढ़ने भी नहीं दिया जाता। खड़गे ने कहा कि कई मंत्री ऐसे हैं जो दलितों के यहां खाना-खाकर दिखावा करते हैं।

खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री को संसद में और अपना और ज्यादा समय देना चाहिए। वह चुप क्यों हैं?

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद हमलावर है विपक्ष

बजट पेश होने के बाद कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। मंगलवार को वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने अडानी को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल ने सरकार पर अडानी से मिलीभगत कर उन्हें कारोबार में फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। राहुल ने आरोप लगाया कि पहले अडानी के प्लेन में पीएम यात्रा करते थे अब पीएम के प्लेन में अडानी यात्रा करते हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद विपक्ष इस पूरे मामले की जांच जेपीसी से कराने की मांग कर रहा है।

आठ वर्षों में अडानी दूसरे स्थान पर आ गए

राहुल गांधी ने दावा किया कि 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद जो अडाणी अमीरों की सूची में 609वें नंबर पर थे, वह आठ वर्षों में वह दूसरे स्थान पर आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि नियम बदलकर अडाणी को छह हवाई अड्डे दिए गए। उन्होंने दावा किया कि जांच एजेंसी का दुरुपयोग करके मुंबई हवाई अड्डा अडाणी के हाथों में दे दिया गया। इस पर हस्तक्षेप करते हुए रीजीजू ने कहा, ‘बिना तथ्य के आरोप लगाने का कोई मतलब नहीं है। अगर आरोप लगा रहे हैं तो दस्तावेज रखना पड़ेगा।’

विपक्ष के आरोपों का जवाब देंगे पीएम

अडानी एवं अन्य मुद्दों पर सरकार पर हो रहे हमलों का जवाब पीएम संसद में बुधवार को दे सकते हैं। वह राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देंगे। समझा जाता है कि पीएम विपक्ष के आरोपों का जवाब सिलसिलेवार ढंग से देंगे। रिपोर्टों में कहा गया है कि प्रधानमंत्री शाम 3.30 बजे लोकसभा में अपना जवाब देंगे।
आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article