कांग्रेस अध्यक्ष ने ज्योतिर्लिंग से कर दी खुद की तुलना, तो भड़की भाजपा; 'खड़गे कर रहे भगवान शिव का अपमान'

BJP vs Congress on Jyotirlingas: कांग्रेस अध्यक्ष के अजीबो-गरीब बयान पर सियासी बवाल शुरू हो गया है। उन्होंने खुद की तुलना ज्योतिर्लिंग से की है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि ‘12 पवित्र ज्योतिर्लिंग में से एक लिंग मैं हूं।’ वही उनके इस बयान के बाद भाजपा ने विरोध जताया है।

Mallikarjun Kharge Controversial Statement: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित एक सभा में विवादित बयान दिया। खड़गे ने खुद की तुलना ज्योतिर्लिंग से की। खड़गे ने कहा ‘मैं ह‍िंदू हूं, मेरा नाम है मल्लिकार्जुन खड़गे, 12 पवित्र ज्योतिर्लिंग में से एक लिंग मैं हूं”। मेरे पिता ने मेरा ऐसा नाम रखा है। खड़गे के विवादित बयान पर भाजपा नेता ने कड़ा विरोध किया है।

mallikarjun kharge.

कांग्रेस अध्य्क्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

खड़गे ने भाजपा पर लगाया वोट ईवीएम से चुनाने का आरोप

दिल्ली की सभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मेरी पार्टी सेक्लुयर है। मैं चाहता हूं कि हम सभी एक साथ होकर चलें। भाजपा के लोग लोकतंत्र में मिली शक्ति को खत्म करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा नैतिकता की सिर्फ बातें करती है, लेकिन अनैतिक काम करती है। वो कभी ईवीएम से वोट चुराती है तो कभी आपके चुने हुए विधायक चुराती है। कभी आपकी पेंशन चुराती है, तो कभी किसानों की एमएसपी चुराती है।

End of Feed