भारत आते ही बदले मुइज्जू के सुर, सुबह-सुबह पहुंचे आगरा; पत्नी संग ताज का किया दीदार

भारत दौरे पर आए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के सुर बदल चुके हैं। वह अपनी पत्नी के संग मंगलवार सुबह आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल को देखकर भाव विभोर हो गए और कहा, 'वाह, ताज!'

भारत के दौरे पर आए मालदीव के राष्ट्रपति डॉक्टर मोहम्मद मुइज्जू और उनकी पत्नी साजिदा मोहम्मद ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। राष्ट्रपति मुइज्जू और उनकी पत्नी प्रेम के प्रतीक इस धरोहर को देखकर भाव विभोर हो गए और कहा, 'वाह, ताज!'। मुइज्जू के विजिट को देखते हुए ताजमहल में सुबह 8 बजे से ही पब्लिक की एंट्री रोक दी गई थी। उनके अगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय को विशेष रूप से भेजा था। बता दें कि भारत के पर्यटन को लेकर विवादास्पद बयान के कारण मुइज्जू अपने दौरे से पहले ही चर्चे में थे।

mohamed muizzu taj mahal

फाइल फोटो।

दो घंटे के लिए सामान्य एंट्री बंद

मुइज्जू की ताजमहल यात्रा के लिए सुबह 8:55 से 9:55 बजे तक का समय निर्धारित था। इसी को देखते हुए ताजमहल में सुबह 8 से 10 बजे तक पर्यटकों की एंट्री रोक दी गई थी। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी गेट स्थित टिकट विंडो भी बंद रहे। यूपी सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि भारत और मालदीव के मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है।

End of Feed