देश

हरियाणा में हार देख कांग्रेस में खलबली, जयराम का आरोप-दबाव डालकर वेबसाइट धीमा कराया, EC को लिखा पत्र

Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर चुनावी रुझानों को जानबूझकर धीमी गति से साझा किया जा रहा है। इससे यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि बीजेपी प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। यह प्रक्रिया मतदाताओं के अधिकारों का हनन कर रही है।

Image

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024।

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआत में पिछड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार वापसी की। वह 50 सीटों पर आगे चल रही है। हरियाणा में सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है। मतों की गिनती जब शुरू होने के बाद रुझानों में कांग्रेस काफी आगे हो गई थी लेकिन धीरे-धीरे भाजपा आगे बढ़ने लगी। रुझान अगर नतीजों में तब्दील हो गए तो हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बननी तय है। हरियाणा में हार होती देख इसकी बेचैनी कांग्रेस नेताओं में देखने को मिली। सीटों पर रुझान के आंकड़े अपडेट करने में देरी का आरोप लगाते हुए रमेश ने चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा है।

नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश - रमेश

कांग्रेस नेताओं जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया। रमेश और खेड़ा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह दबाव डालकर चुनाव आयोग की वेबसाइट धीमा करा रही है। इससे आंकड़े धीरे-धीरे अपडेट हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि भाजपा हरियाणा चुनाव नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।

तस्वीर बदलेगी-सुप्रिया

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर चुनावी रुझानों को जानबूझकर धीमी गति से साझा किया जा रहा है। इससे यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि बीजेपी प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। यह प्रक्रिया मतदाताओं के अधिकारों का हनन कर रही है और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता को प्रभावित कर रही है।' कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग से नतीजों को तेजी से और सही तरीके से साझा करने का अनुरोध किया। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, 'ये ट्रेंड बदलेगा। चुनाव आयोग की वेबसाइट डेटा अपडेट नहीं कर रही है। हमारे डेटा में कांग्रेस आगे चल रही है। तस्वीर पलटेगी।'

हुड्डा का दावा-हमारी सरकार बनेगी

वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा में अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। वहीं, रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आधी से अधिक सीटें जीतती दिख रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने रोहतक में पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस को ‘बहुमत मिलेगा’।

यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी पार्टी को सरकार बनाने के लिए किसी समर्थन की आवश्यकता होगी, उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, ‘इसका श्रेय राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को जाता है।’उन्होंने यह भी कहा कि वास्तविक श्रेय हरियाणा की जनता को जाता है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें