देश

भारत आते ही बदले मुइज्जू के सुर, सुबह-सुबह पहुंचे आगरा; पत्नी संग ताज का किया दीदार

भारत दौरे पर आए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के सुर बदल चुके हैं। वह अपनी पत्नी के संग मंगलवार सुबह आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल को देखकर भाव विभोर हो गए और कहा, 'वाह, ताज!'

Image

फाइल फोटो।

Photo : Twitter

भारत के दौरे पर आए मालदीव के राष्ट्रपति डॉक्टर मोहम्मद मुइज्जू और उनकी पत्नी साजिदा मोहम्मद ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। राष्ट्रपति मुइज्जू और उनकी पत्नी प्रेम के प्रतीक इस धरोहर को देखकर भाव विभोर हो गए और कहा, 'वाह, ताज!'। मुइज्जू के विजिट को देखते हुए ताजमहल में सुबह 8 बजे से ही पब्लिक की एंट्री रोक दी गई थी। उनके अगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय को विशेष रूप से भेजा था। बता दें कि भारत के पर्यटन को लेकर विवादास्पद बयान के कारण मुइज्जू अपने दौरे से पहले ही चर्चे में थे।

दो घंटे के लिए सामान्य एंट्री बंद

मुइज्जू की ताजमहल यात्रा के लिए सुबह 8:55 से 9:55 बजे तक का समय निर्धारित था। इसी को देखते हुए ताजमहल में सुबह 8 से 10 बजे तक पर्यटकों की एंट्री रोक दी गई थी। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी गेट स्थित टिकट विंडो भी बंद रहे। यूपी सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि भारत और मालदीव के मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है।

दिल्ली पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति मुइज्जू रविवार को नई दिल्ली पहुंचे थे, जहां सोमवार को राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि उनके देश की 'मालदीव फर्स्ट' की नीति से भारत के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मालदीव कभी भी कुछ ऐसा नहीं करेगा जिससे भारत की सुरक्षा को नुकसान पहुंचे। दूसरे देशों के साथ मालदीव के संबंधों का भारत के साथ रिश्ते पर असर नहीं पड़ेगा। यह यात्रा इसे और मजबूती देगी।

भारत ने मालदीव का किया मदद

नई दिल्ली में मालदीव के राष्ट्रपति ने भारत के साथ 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर के करेंसी स्वैप एग्रीमेंट और 3000 करोड़ रुपये की मदद के लिए भारत का आभार व्यक्त किया। भारत ने नकदी की कमी का सामना कर रहे मालदीव को 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ट्रेजरी बिल रोल ओवर किया है। मुइज्जू ने भारत द्वारा प्रदान की गई मदद के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि भारत हमेशा जरूरत के समय में मालदीव के साथ खड़ा रहा है।

इनपुट-आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article