Yogi Cabinet Expansion: योगी मंत्रिमंडल में जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल; दिल्ली से लखनऊ तक बैठकों का दौर जारी

Yogi Adityanath Cabinet Expansion: यूपी में योगी सरकार और भाजपा संगठन में बड़े फेरबदल के संकेत हैं। लगातार बैठकों में मंत्रियों के कामकाज, नए चेहरों और सामाजिक संतुलन पर फीडबैक लिया जा रहा है। अब केंद्रीय नेतृत्व जल्द अंतिम फैसला ले सकता है।

Yogi Adityanath Cabinet Expansion: यूपी में सरकार से लेकर संगठन तक में बड़े बदलाव का इंतजार लंबे समय से हो रहा है। लेकिन, अब लगता है कि वो वक़्त बेहद करीब है। इसकी वजह है पिछले कुछ दिनों में हुई मुलाकातें और और बड़ी बैठकें। शनिवार को दिल्ली से लौटकर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। वहीं रविवार की सुबह फिर प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन ने बंद कमरे में चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी इसके बाद दिल्ली चले गए और शाम को गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की।

yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ

इधर लखनऊ में दोपहर करीब 11 बजे बाद राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े भी कार्यालय पहुंच गए।पहले वे प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन से मिले। फिर उन्होंने बारी-बारी से उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी से मुलाकात की। इसके अलावा वे तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों भूपेंद्र चौधरी, सूर्यप्रताप शाही और रमापति राम त्रिपाठी से भी मिले। इतना ही नही सरकार के तीन महिला मंत्रियों से भी मुलाकात की।

End of Feed