ड्रग्स के खिलाफ NCB और ED की बड़ी कार्रवाई, दक्षिण भारत में कई ठिकानों पर PMLA के तहत छापेमारी

तमिलनाडु के अलग-अलग मामलों में बड़ी मात्रा में मेथामफेटामाइन बरामद हुआ था। एक मामले में NCB ने 1.470 किलो मेथामफेटामाइन बरामद किया था। जांच में ड्रग्स की बिक्री से मिले पैसों को हवाला के जरिए श्रीलंका भेजे जाने की बात सामने आई है।

ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दक्षिण भारत के कई राज्यों में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की कार्रवाई के बाद अब मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच तेज कर दी गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PMLA के तहत तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल में कई ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया है। जांच में सामने आया है कि ड्रग्स की तस्करी से कमाए गए पैसों को हवाला, बैंक खातों और दूसरी वित्तीय गतिविधियों के जरिए इधर-उधर किया गया। इसके अलावा इस पैसे से प्रॉपर्टी, गाड़ियां और दूसरे कारोबार में निवेश किए जाने का भी आरोप है।

Raid

ड्रग तस्करों पर कसा कानूनी एजेंसियों का शिकंजा। तस्वीर-AI

तमिलनाडु में कई ड्रग्स नेटवर्क पर कार्रवाई

तमिलनाडु के अलग-अलग मामलों में बड़ी मात्रा में मेथामफेटामाइन बरामद हुआ था। एक मामले में NCB ने 1.470 किलो मेथामफेटामाइन बरामद किया था। जांच में ड्रग्स की बिक्री से मिले पैसों को हवाला के जरिए श्रीलंका भेजे जाने की बात सामने आई है। चेन्नई के एक ठिकाने से करीब 1.29 करोड़ रुपये की भारतीय करेंसी, 30 हजार अमेरिकी डॉलर और श्रीलंकाई करेंसी भी बरामद की गई थी। एक अन्य मामले में चेन्नई के पास 5.970 किलो मेथामफेटामाइन बरामद किया गया था। जांच में हवाला के जरिए ड्रग्स के पैसों के लेन-देन का शक सामने आया। इस मामले में करीब 39.38 लाख रुपये नकद, 586 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी जब्त की गई थी।

End of Feed