Sikkim Landslide: सिक्किम में कुदरत कहर बरपा रही है। सिंगताम जिले में दीपू दारा स्थित बलुआतार क्षेत्र में भीषण लैंडस्लाइड हुआ है। जिसकी चपेट में NHPC तीस्ता स्टेज V पावर हाउस आ गया है। भूस्खलन के कारण पावर हाउस को भारी नुकसान पहुंचा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों को अलर्ट किया गया है। यह भयावह घटना कैमरे में भी कैद हुई है।
सिक्किम में लैंडस्लाइड
ये भी पढ़ें - छतरपुर में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरा ऑटो खड़े ट्रक में जा घुसा, 7 लोगों की मौत और 6 घायल
आपदा में कोई जनहानि नहीं
इस प्राकृतिक आपदा में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि एहतियाती कदम उठाते हुए तीस्ता- वी पावर स्टेशन की सभी इकाइयों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। इन इकाईयों में स्थिति सामान्य होने और पूर्ण आकलन होने तक ऑपरेशन को रोका गया है। इस भूस्खलन से इन्फ्रास्ट्रक्चर को कितना नुकसान पहुंचा है। इस पर एनएचपीसी के अधिकारी करीब से नजर बनाए हुए हैं।
पूर्वोत्तर में ऊर्जा सप्लाई करता है पावर स्टेशन
तीस्ता वी पावर स्टेशन, पूर्वोत्तर के ऊर्जा सप्लाई में बहुत भूमिका अदा करता है। लेकिन लैंडस्लाइड के कारण इस पावर स्टेशन को अस्थाई तौर पर बंद किया गया है। जिससे इस क्षेत्र में बिजली का वितरण प्रभावित होने की संभावना है।
