देश

चेन्नई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, मस्कट से आ रही फ्लाइट का फटा टायर, बाल-बाल बचे 146 यात्री

Chennai Airport: चेन्नई हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां मस्कट से 146 यात्रियों को लेकर चेन्नई आ रहे एक विमान का शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते समय टायर फट गया। चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान की वापसी यात्रा रद्द कर दी गई है और सभी यात्रियों को शहर के विभिन्न होटलों में ठहराया गया है।

Image

चेन्नई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

Photo : iStock

Flight Tyre Burst in Chennai Airport: चेन्नई हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां मस्कट से 146 यात्रियों को लेकर चेन्नई आ रहे एक विमान का शनिवार को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते समय टायर फट गया। अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि विमान अभी उतरा ही था कि पीछे का एक टायर फट गया। विमान की वापसी यात्रा रद्द कर दी गई है और सभी यात्रियों को शहर के विभिन्न होटलों में ठहराया गया है।

मस्कट जा रहे विमान में आई थी खराबी

बता दें, अभी कुछ दिन पहले ही एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान( IX- 549) को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद धुएं के कारण तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया था कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के IX- 549 फ्लाइट ने सुबह करीब 10.30 बजे टेक-ऑफ कि था। यह विमान भी मस्कट जा रहा था और इसमें 148 यात्री सवार थे। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए गए।

वहीं इस बीच बीते शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिली थी। इस मामले में एरोड्रम पुलिस को मामले की शिकायत दी गई थी। पुलिस साइबर सेल की मदद से जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, धमकी देने वाले ने डार्क वेब का इस्तेमाल किया था। इससे पहले इंदौर, भोपाल और देश के अन्य 50 एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। पुलिस के अनुसार, इस मेल में लिखा था कि याद रखना दुनिया के सबसे ताकतवर देशों से हम अकेले टक्कर ले चुके हैं। अब न तुम भाग सकते ना बच सतके, गेम शुरू हो गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article