जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बड़ा हादसा, खाई में गिरा सेना का वाहन; 2 जवानों की गई जान

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना का वाहन खाई में गिरने से 2 सैनिकों की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य सैनिक घायल भी हो गए हैं जिनका इलाज चल रहा है।

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पास एक वाहन के खाई में गिर जाने से दो जवानों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिस सैन्य वाहन में वे यात्रा कर रहे थे वह करनाह के टीटवाल क्षेत्र में रेयाला मुरचाना रोड पर एक खाई में गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को यहां सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Accident In Kupwara

खाई में गिरा सेना का वाहन

रामबन में भी हुआ था हादसा

बता दें, इससे पहले जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में तीन सेना कर्मियों की मौत हो गई थी जब उनकी गाड़ी सड़क से फिसलकर 700 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। यह घटना रविवार को हुई थी। सेना का ट्रक जम्मू से श्रीनगर की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर एक काफिले का हिस्सा था, जब सुबह लगभग 11:30 बजे बैटरी चश्मा के पास यह दुर्घटना हुई। अधिकारियों के मुताबिक, सेना, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों ने तुरंत संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया और वाहन में सवार तीन सैनिकों को मौके पर मृत पाया गया। मृतकों की पहचान सिपाही अमित कुमार, सुजीत कुमार और मान बहादुर के रूप में हुई थी।

End of Feed