Mahavir Jayanti 2025: जानिए 10 अप्रैल को क्या रहेगा खुला और क्या बंद? देखिए पूरी लिस्ट

Mahavir Jayanti 2025: 10 अप्रैल को पूरा देश में धूमधाम से महावीर जयंती मनाई जाएगी, लेकिन आपको पता है कि महावीर जयंती के अवसर देश में क्या खुला रहेगा और क्या बंद? आइए जानते है कि कहां रहेगी छुट्टी और कहां नहीं होगा अवकाश।

Mahavir Jayanti 2025: महावीर जयंती भगवान महावीर के जन्मोत्सव का उत्सव है। इस अवसर पर कल यानी 10 अप्रैल को देशभर में बैंक, भारतीय शेयर बाजार और कई अन्य संस्थान बंद रहेंगे। आइए जानते है कि गुरुवार (10 अप्रैल) को क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा...

Mahavir Jayanti

जानें महावीर जयंती पर कहां रहेगा अवकाश

महावीर जयंती पर यहां रहेगा अवकाश

भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार, 10 अप्रैल को गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना सहित कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं अगर भारतीय शेयर बाजार की बात करे तो अप्रैल में शेयर बाजार तीन दिन बंद रहने वाला है - 10 अप्रैल (महावीर जयंती), 14 अप्रैल (डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती) और 18 अप्रैल (गुड फ्राइडे)। इसलिए, 10 अप्रैल को दोनों स्टॉक एक्सचेंज - बीएसई (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) बंद रहेंगे। महावीर जयंती के अवसर पर देश के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार (10 अप्रैल) को सभी स्कूल बंद रहेंगे। भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग के अनुसार 10 अप्रैल को राजपत्रित अवकाश है। इसलिए इस दिन सभी सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे।

End of Feed