Mahavir Jayanti 2025: महावीर जयंती भगवान महावीर के जन्मोत्सव का उत्सव है। इस अवसर पर कल यानी 10 अप्रैल को देशभर में बैंक, भारतीय शेयर बाजार और कई अन्य संस्थान बंद रहेंगे। आइए जानते है कि गुरुवार (10 अप्रैल) को क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा...
महावीर जयंती पर यहां रहेगा अवकाश
भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार, 10 अप्रैल को गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना सहित कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं अगर भारतीय शेयर बाजार की बात करे तो अप्रैल में शेयर बाजार तीन दिन बंद रहने वाला है - 10 अप्रैल (महावीर जयंती), 14 अप्रैल (डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती) और 18 अप्रैल (गुड फ्राइडे)। इसलिए, 10 अप्रैल को दोनों स्टॉक एक्सचेंज - बीएसई (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) बंद रहेंगे। महावीर जयंती के अवसर पर देश के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार (10 अप्रैल) को सभी स्कूल बंद रहेंगे। भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग के अनुसार 10 अप्रैल को राजपत्रित अवकाश है। इसलिए इस दिन सभी सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे।
महावीर जयंती का महत्व
महावीर जयंती जैन समुदाय के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन जैन लोग भगवान महावीर के जन्मदिन को मनाने के लिए जुलूस (रथ यात्रा) निकालते हैं, मंदिरों में जाते हैं, गरीबों को प्रसाद देते हैं, ध्यान करते हैं और भजन गाते हैं। भगवान महावीर का जन्म वैशाली के प्राचीन राज्य में राजा सिद्धार्थ और रानी त्रिशला के घर हुआ था। श्वेताम्बर जैनियों के अनुसार भगवान महावीर का जन्म 599 ईसा पूर्व में हुआ था, जबकि देगम्बर जैनियों का मानना है कि उनका जन्म 615 ईसा पूर्व में हुआ था। हिंदू कैलेंडर के अनुसार भगवान महावीर का जन्म चैत्र महीने के 13वें दिन हुआ था।
