देश

Shiv Jyoti Arpanam-2023: महाशिवरात्रि पर उज्जैन में जलाए जाएंगे 21 लाख दीये , गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2023, 07:34 PM IST

21 lakh Diyas on Mahashivaratri: सीएम शिवराज चौहान ने कहा, 'महाशिवरात्रि पर उज्जैन के निवासी 21 लाख दीप जलाकर भगवान महाकाल के प्रति अपना समर्पण व्यक्त करेंगे। यह अभूतपूर्व आयोजन समाज और सरकार की भागीदारी से ही संभव होगा।'

Image

Shiv Jyoti Arpanam-2023: महाशिवरात्रि पर उज्जैन में जलाए जाएंगे 21 लाख दीये , गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

Mahashivaratri in Ujjain: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश उज्जैन शहर में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि (Mahashivaratri 2023) के पर्व पर 'शिव ज्योति अर्पणम-2023' (Shiv Jyoti Arpanam-2023) कार्यक्रम के तहत मिट्टी के करीब 21 लाख दीये जलाए जाएंगे। पिछले साल उज्जैन में महाशिवरात्रि पर मिट्टी के 11,71,078 दीये जलाए गए थे।

अधिकारियों ने कहा कि अब 21 लाख दीप जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में महाशिवरात्रि का पर्व दीपावली की तरह 18 फरवरी को मनाया जायेगा।

अधिकारियों ने बैठक में बताया कि उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के तहत शहर के मंदिरों, व्यावसायिक स्थलों, घरों के अलावा क्षिप्रा नदी के किनारे और महत्वपूर्ण चौराहों एवं स्थलों पर मिट्टी के दीपक जलाए जाएंगे।अधिकारियों ने कहा कि उज्जैन में प्रमुख स्थानों को बिजली की सजावट और रंगोली से सजाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले साल महाशिवरात्रि पर उज्जैन में 11,71,078 दीये जलाने के बाद, 2022 में दिवाली पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में 15.76 लाख दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया।अधिकारियों ने बताया कि इस बार महाशिवरात्रि पर उज्जैन में पूरा कार्यक्रम 'जीरो वेस्ट' सिद्धांत पर आधारित होगा उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में 20,000 से अधिक स्वयंसेवक भाग लेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article