जिस टेक्सटाइल पार्क की अध्यक्ष हैं अजित पवार की पत्नी, उसके बाहर घंटों खड़ी रहीं शरद पवार की वाइफ, गार्ड ने नहीं खोला गेट

Maharashtra News: प्रतिभा पवार और सुप्रिया की बेटी रेवती सुले को कम से कम 30 मिनट तक परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। टेक्सटाइल पार्क के मुख्य प्रबंधक अनिल वाघ ने संपर्क किए जाने पर बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि प्रतिभा पवार परिसर का दौरा करने वाली हैं।

Maharashtra News: एनसीपी प्रमुख शरद पवार की पत्नी प्रतिभा पवार को पुणे जिले के बारामती हाई-टेक टेक्सटाइल्स पार्क के परिसर में प्रवेश करने से कथित तौर पर आधे घंटे तक रोका गया। मामला रविवार का है। बारामती से सांसद सुप्रिया सुले के कार्यालय ने यह जानकारी दी। सुप्रिया सुले के कार्यालय की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में प्रतिभा पवार और सुप्रिया की बेटी रेवती सुले की महिला सहायक पार्क के एक सुरक्षा गार्ड से गेट खोलने के लिए कहते हुए दिखाई दे रही हैं।

Sharad Pawar wife Pratibha Pawar

शरद पवार की पत्नी प्रतिभा पवार।

खास बात यह है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार बारामती हाई-टेक टेक्सटाइल्स पार्क की अध्यक्ष हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिभा पवार और रेवती सुले पार्क में कुछ खरीदारी करने के लिए पहुंची थीं। गार्ड ने उन्हें बताया कि उसे अनिल वाघ नाम के व्यक्ति ने गेट न खोलने का निर्देश दिया है।

End of Feed