देश

Maharashtra Politics: कौन हैं राम शिंदे? जिन्हें निर्विरोध महाराष्ट्र विधान परिषद का सभापति किया गया निर्वाचित

महाराष्ट्र विधान परिषद ने अपने नये सभापति चुनाव कर लिया है। यह पद बीजेपी के पास गया है। (BJP) के राम शिंदे को बृहस्पतिवार को निर्विरोध महाराष्ट्र विधान परिषद का सभापति चुना गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता रामराजे नाइक-निंबालकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सात जुलाई 2022 से परिषद अध्यक्ष का पद खाली था।

Image

राम शिंदे को निर्विरोध महाराष्ट्र विधान परिषद का सभापति चुना गया।

Photo : Twitter

Maharashtra Legislative Council: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राम शिंदे को बृहस्पतिवार को निर्विरोध महाराष्ट्र विधान परिषद का सभापति चुना गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता रामराजे नाइक-निंबालकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सात जुलाई 2022 से परिषद अध्यक्ष का पद खाली था। अब विधानमंडल के दोनों सदनों में पीठासीन अधिकारी भाजपा से हैं।

महाराष्ट्र सरकार में राम शिंदे रह चुके है कैबिनेट मंत्री

पिछले हफ्ते, भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर यहां जारी शीतकालीन सत्र के दौरान इसी तरीके से महाराष्ट्र की 15वीं विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। शिंदे आठ जुलाई 2022 को महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य बने थे। इससे पहले वह 2014 से 2019 तक तत्कालीन देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री थे। वह 20 नवंबर के राज्य विधानसभा चुनाव में कर्जत जामखेड विधानसभा सीट पर राकांपा (एसपी) के नेता रोहित पवार से मामूली अंतर से हार गए थे। रोहित पवार को 127676 वोट पड़े, जबकि राम शिंदे के खाते में 126433 वोट गए थे। राम शिंदे ने फडणवीस सरकार में गृह मंत्रालय, लोक स्वास्थ्य, कृषि और पर्यटन राज्य मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी। वह अहमदनगर जिले के गार्जियन मिनिस्टर भी रहे हैं। जुलाई 2016 में जब कैबिनेट का विस्तार किया गया तो राम शिंदे को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया और उन्हें जल-संसाधन मंत्रालय सौंपा गया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article