देश

Maharashtra Politics: फडणवीस सरकार में छगन भुजबल को नहीं मिला मौका, बोले- OBC नेता होने की वजह से बनाया जा रहा निशाना

Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन हुआ और सभी मंत्रियों ने अपने-अपने पद की शपथ ली। इस दौरान राकांपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को नई सरकार में जगह नहीं मिली। भुजबल ने कहा कि ओबीसी नेता होने के चलते अगर लोग कह रहे कि मुझे निशाना बनाया जा रहा है या फिर साइडलाइन किया जा रहा है तो ये सच ही होगा।

Image

छगन भुजबल ने कैबिनेट में जगह ना मिलने पर अजित पवार पर साधा निशाना

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Maharashtra Cabinet: फड़नवीस सरकार के कैबिनेट विस्तार में जगह नहीं मिलने से नेताओं का पार्टी से इस्तीफा देने का भी सिलसिला शुरू हो गाय है। इस बीच NCP (अजित) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने फड़नवीस के मंत्रिमंडल से बाहर रखे जाने के पीछे साजिश के संकेत दिए है। उन्होंने कहा कि उनके साथ अन्यान्य और धोखा हुआ है। भुजबल ने कैबिनेट से बाहर रखे जाने पर खुलकर अजित पवार पर नाराजगी भी जताई। छगन भुजबल ने कहा कि कहा कि मंत्रिमंडल में फड़नवीस ने उन्हें रखने की सलाह अजित पवार को दी पर वो नही माने। बता दें, सोमवार को नाराज छगन भुजबल ने नागपुर से अपने चुनाव क्षेत्र नासिक निकलने से पहले ये बड़ा खुलासा किया।

राज्यसभा जाने को बोल रहे अजित पवार- छगन भुजबल

अजित पवार समेत बड़े नेताओं ने कैबिनेट शपथ ग्रहण से पहले भुजबल को राज्यसभा जाने का प्रस्ताव दिया था। जिससे भुजबल ने इनकार कर दिया था। भुजबल ने कहा कि राज्यसभा जाने के लिए 4 महीने पहले मौका था (तब अजित ने पत्नी सुनेत्रा को राज्यसभा भेजा) तब मैं तैयार भी था लेकिन तब राज्यसभा नही भेजा। तब मुझे कहा कि राज्य के चुनाव में आपकी बहुत जरूरत है। मैंने जिम्मेदारी कबूल की और जीतकर आया। अब फिर से राज्यसभा जाने को बोल रहे तो इसके लिए विधानसभा से इस्तीफा दिया तो यह वहां की जनता के साथ अन्याय होगा। यह ठीक नहीं है। भुजबल ने कहा कि 40 साल महाराष्ट्र में राजनीति कर ली। अब दिल्ली जाऊंगा और जाना भी है पर अभी नही। 1-2 साल बाद तय करूंगा।

भुजबल ने कहा कि अब मैं चुनाव क्षेत्र में जनता के साथ और स्थानीय नेताओं के साथ चर्चा करूंगा फिर देखूंगा। भुजबल ने कहा कि ओबीसी नेता होने के चलते अगर लोग कह रहे कि मुझे निशाना बनाया जा रहा है या फिर साइडलाइन किया जा रहा है तो ये सच ही होगा। भुजबल ने कहा कि मुझे कैबिनेट में जगह क्यों नहीं मिली यह सवाल अजित पवार और प्रफुल पटेल से पूछना चाहिए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'