महाराष्ट्र में बीजेपी-कांग्रेस ने कर लिया गठबंधन! अंबरनाथ नगरपालिका चुनाव में हुआ क्या?

Maharashtra Politics: ठाणे जिले के अंबरनाथ नगर परिषद में भाजपा और कांग्रेस के अप्रत्याशित गठबंधन ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। सत्ता की गणित के तहत बने इस गठबंधन से भाजपा की घोषित राजनीतिक लाइन पर सवाल खड़े हुए हैं। वहीं अकोट नगर परिषद में भाजपा का एमआईएम समेत कई दलों के साथ गठबंधन यह दिखाता है कि स्थानीय स्तर पर सत्ता की राजनीति राष्ट्रीय नारों पर भारी पड़ रही है।

Maharashtra Politics: ठाणे जिले के अंबरनाथ नगर परिषद में बने भाजपा–कांग्रेस गठबंधन ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। देशभर में “कांग्रेस-मुक्त भारत” का नारा देने वाली भाजपा ने सत्ता की गणित के लिए सीधे कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया है।

maharashtra election

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस के साथ किया गठबंधन।(फोटो सोर्स: pti)

इस अप्रत्याशित गठबंधन का मकसद शिवसेना के शिंदे गुट को सत्ता से दूर रखना बताया जा रहा है। अंबरनाथ नगर परिषद में हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

End of Feed