देश

Maharashtra MLC Result: महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में कांग्रेस को फिर मिला धोखा, महायुति के सभी उम्मीदवार जीते

Maharashtra MLC Result: बीजेपी नीत वाले महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में नौ सीटें पर जीत दर्ज की है। जबकि दो सीट विपक्ष एमवीए गठबंधन को गया है।

Image

महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में एनडीए की जीत

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत
  • लोकसभा चुनाव की हार का बदला एमएलसी चुनाव में लिया
  • 9 सीटों पर एमएलसी चुनाव में NDA जीती

Maharashtra MLC Result: महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में एनडीए के दलों के सभी उम्मीदवार जीत गए हैं। कांग्रेस को एक बार फिर अपनों से धोखा मिला। जिसके कारण विपक्षी पार्टी सिर्फ 2 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी।

9 सीटों पर जीता महायुति गठबंधन

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में 11 में से नौ सीटें जीतकर जीत दर्ज की। महायुति में भाजपा, सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना और डिप्टी सीएम अजीत पवार की एनसीपी शामिल है। खबर है कि पांच विपक्षी विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जिससे एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतने में सफल रहे। एमएलसी चुनावों पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा, "पांच विधायकों ने हमारा समर्थन किया, मैं उनका धन्यवाद करता हूं। जब चुनाव होते हैं तो आरोप लगाए जाते हैं लेकिन मैं इसके बारे में नहीं सोचता...महायुति को विधानसभा में भी ऐसी सफलता मिलनी चाहिए..."

NDA से कौन-कौन जीते

भाजपा ने पांच उम्मीदवार उतारे थे और सभी ने जीत दर्ज किया है। वहीं शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के दो-दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। भाजपा की पंकजा मुंडे, परिणय फुके, अमित गोरखे और योगेश तिलेकर, सदा भाऊ खोत ने जीत हासिल की है। वहीं अजित पवार की पार्टी के राजेश विटेकर और शिवाजीराव गर्जे ने भी चुनाव जीत लिया है। जबकि शिंदे की शिवसेना के भावना गवली और कृपाल तुमाने ने जीत हासिल की है।

शरद पवार की पार्टी हारी

विपक्षी एमवीए की तरफ से शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी मिलिंद नार्वेकर और कांग्रेस उम्मीदवार प्रज्ञा सातव ने जीत दर्ज की है। शरद पवार की अगुवाई वाली राकांपा (एसपी) द्वारा समर्थित पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के उम्मीदवार जयंत पाटिल चुनाव हार गए।

जेपी नड्डा ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- "महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में इस शानदार जीत के लिए एनडीए के सभी नेताओं को हार्दिक बधाई।मुझे यकीन है कि माननीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आप सभी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। सार्वजनिक सेवा में आपका अनुभव राज्य और राष्ट्र दोनों को 'विकसित महाराष्ट्र' और 'विकसित भारत' की ओर आगे बढ़ाने की दिशा में हमारे प्रयासों को गति देगा।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article